उत्तराखंड

बड़ी खबर: चम्पावत से चुनाव लड़ेंगे CM धामी, औपचारिक ऐलान बाकी!

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी को दोबारा सीएम बनाए जाने के बाद से ही लगातार इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि सीएम धामी किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, अब तक स्थिति साफ नहीं हो पाई थी। सूत्रों की मानें तो सीएम धामी चम्पावत सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। यह दिल्ली में आला नेताओं के साथ बैठक के बाद तय कर लिया गया है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव को लेकर तस्वीर जल्द साफ हो सकती है। लगभग तय हो चुका है कि सीएम धामी चंपावत से चुनाव ही लड़ेंगे। इसका जल्द ऐलान भी कर दिया जाएगा। नाम का ऐलान होने के साथ ही जल्द प्रदेश के उपचुनाव भी कराए जा सकते हैं।

सीएम धामी की सीट को लेकर भाजपा की नजर धारचूला विधायक हरीश धामी की सीट पर भी थी। धामी ने खुद ही ऐलान किया था कि अगर सीएम चाहें तो वो सीट खाली कर देंगे, लेकिन बाद में वो अपने बयान से पलट गए। उसके बाद से ही इस बात की अटकलें थी कि सीएम कहां से उप चुनाव में ताल ठाकेंगे।

One thought on “बड़ी खबर: चम्पावत से चुनाव लड़ेंगे CM धामी, औपचारिक ऐलान बाकी!”

  • Thank you for this post! I honestly enjoyed how you
    covered “बड़ी खबर: चम्पावत से चुनाव
    लड़ेंगे CM धामी, औपचारिक ऐलान बाकी!

    – Samwad 24×7” — it’s not every day you read
    this kind of clear perspective. I’ve been reading up on this
    topic as well, and I keep some notes over here: ο οδηγός εγκατάστασης Neon54
    Keep it up!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *